- Hindi News
- कलेक्टर की छुट्टी कैंसिल, लौटे, देखी व्यवस्था
कलेक्टर की छुट्टी कैंसिल, लौटे, देखी व्यवस्था
रतलाम| कलेक्टरडॉ. संजय गोयल की छुट्टी शासन ने निरस्त कर दी है। उन्हें बुला लिया गया है। वे 30 सितंबर तक अवकाश पर रहने वाले थे। सीएम शिवराजसिंह चौहान सीएस एंटोनी डिसा ने उन्हें वापस बुला लिया। वे रविवार रात करीब 9.30 बजे रतलाम पहुंचे। संभागायुक्त डॉ. रवींद्रकुमार पस्तौर आईजी वी. मधुकुमार शनिवार शाम से शहर में हैं। िसतंबर 2010 में कर्फ्यू के दौरान शहर में तैनात रहे सीएसपी महेंद्र तारनेकर (अब एएसपी शाजापुर) को भी रात ही बुला लिया था। वे भी स्थिति पर निगाह रखेे हुए हैं। देखेंपेज 7 भी