व्यायाम से हो सकते हैं दीर्घायु
व्यायाम से हो सकते हैं दीर्घायु
रतलाम| वर्तमानजीवन शैली बहुत व्यस्त है। हम खान-पान, तनाव और भाग-दौड़ से मुक्त होकर व्यायाम पर ध्यान दें तो दीर्घायु हो सकते हैं। यह बात बाबू जगजीवनराम चिकित्सालय मुंबई के डॉ. जे.पी. जैन ने कही। वे काटजूनगर में पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी योजना की शुरुआत के कार्यक्रम में बोल रहे थे। मप्र वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने राजनीतिक सार्वजनिक जीवन में व्याप्त भ्रष्टाचार को सामाजिक सुधार में बड़ी रुकावट बताया। एएसपी प्रशांत चौबे, अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपभोक्ता कल्याण परिषद प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद शुक्ला, प्रवीण कुशवाह, टीटूसिंह, स्नेहलता धाकड़ आदि मौजूद थे।