खेल से नेतृत्व गुणों का विकास
खेल से नेतृत्व गुणों का विकास
रतलाम| खेलशारीरिक एवं मानसिक विकास का स्रोत हैं। इनसे स्टूडेंट में अनुशासन एवं नेतृत्व गुणों का विकास होता है। यह बात शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विक्रम दत्ता ने जिलास्तरीय अंतर महाविद्यालयीन क्रिकेट स्पर्धा में खिलाड़ियों से कही। पूर्व क्रीड़ा अधिकारी डॉ. गोपाल मजावदिया, अमानत खान आदि मौजूद थे। स्पर्धा सचिव डॉ. एस.एस. मौर्य ने बताया स्पर्धा में एक सेमीफाइनल मैच खेला गया।
स्वास्थ्यशिविर आज- सैलाना. प्रकाशचंद्रजैन की स्मृति में रविवार सुबह 10 बजे स्वास्थ्य शिविर लगेगा। श्री दर्जी समाज धर्मशाला में प्रकाश संस्था स्वास्थ्य परीक्षण रक्तदान शिविर लगाएगी। इसमें अनेक डॉक्टर सेवा देंगे।