ड्राइंग स्पर्धा में शामिल हुए
ड्राइंग स्पर्धा में शामिल हुए
रतलाम. माणकचौक स्थित हायर सेकंडरी स्कूल में शनिवार को महाराष्ट्र सरकार की ओर से ड्राइंग परीक्षा हुई। एलीमेंट्री समूह में 16 इंटरमीडिएट में 46 स्टूडेंट शामिल हुए। रतलाम के साथ आसपास के क्षेत्रों के स्टूडेंट भी शामिल हुए। एस. वी. खड़गी, शीला व्यास, रेखा त्रिवेदी ने सहयोग दिया। फोटो- भास्कर