डीआरएम ने चित्तौड़गढ़ तक निरीक्षण किया
मंदसौर-नीमच सहित अन्य स्टेशनों की व्यवस्थाएं देखी
सिटीरिपोर्टर | रतलाम
जीएमके वार्षिक निरीक्षण के पहले रेलवे अधिकारियों ने स्टेशनों के हाल जानना शुरू कर दिया है। गुरुवार को डीआरएम ने चित्तौड़गढ़ रेलखंड के स्टेशनों का निरीक्षण किया। उनके साथ डीआरएम चैकिंग स्क्वॉड भी था। स्क्वॉड ने तीन ट्रेनों में 41 बेटिकट यात्री पकड़े।
पश्चिम रेलवे के जीएम एसके सूद का निरीक्षण इसी महीने होना है। उनके आने के पहले मंडल के स्टेशनों की व्यवस्थाएं ठीक की जा रही हैं। गुरुवार को डीआरएम ल. वैंकटरामन ने चित्तौड़गढ़ तक के स्टेशनों का जायजा लिया। सुबह 6.40 बजे रतलाम-चित्तौड़गढ़ ट्रेन से वे अधिकारियों के साथ विंडो इंस्पेक्शन करते हुए चित्तौड़गढ़ पहुंचीं। वहां प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर, बुकिंग दफ्तर आदि देखने के बाद दोपहर को स्पेशल ट्रेन से रतलाम रवाना हुईं। लौटते वक्त नीमच, मंदसौर अन्य स्टेशनों की व्यवस्थाएं भी देखीं। स्पेशल ट्रेन से शाम करीब 7 बजे डीआरएम रतलाम पहुंचीं। उनके साथ सीनियर डीसीएम दिब्बांजन रॉय, सीनियर डीईएन लोकेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सचिन भालौदे, सीनियर डीईई पावर एसकेडी अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी भी थे। इस रूट पर पिछले सप्ताह एडीआरएम संजय अग्रवाल भी अफसरों के साथ स्टेशनों का निरीक्षण कर चुके हैं।
12 हजार का जुर्माना
डीआरएमके चैकिंग स्क्वॉड भी थी। इसने रतलाम-चित्तौड़गढ़ ट्रेन, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर मेरठ एक्सप्रेस नीमच में इंदौर-उदयपुर एक्सप्रेस चैक की। तीनों ट्रेनों से 41 बेटिकट यात्री मिले। इनसे 12 हजार 40 रुपए जुर्माना वसूला। गंदगी फैला रहे यात्रियों स्टॉल संचालकों के 11 प्रकरण भी बनाए। इनसे 850 रुपए जुर्माना वसूला।