रतलाम. कपिलपर काली शर्ट वाले और पार्षद शेरानी पर टोपी वाले युवक ने गोली चलाई। दोनों वारदातों के हमलावर बाइक से आए थे।
बजरंग दल नेता कपिल पर हमले के चश्मदीद अशोक जोशी ने पुलिस को बताया दो बाइक (यामाहा पैशन प्रो) से 5 लोग आए थे। काली शर्ट पहने मोटे युवक सफेद शर्ट पहने साथी ने कपिल को गोली मारी। उन्होंने ही विक्रम नौकर पुखराज पर हमला किया। गोली चलाने के दौरान वे पत्थर भी फेंके। लोगों ने घायलों को मैजिक से िजला अस्पताल पहुंचाया। तब तक काफी खून बह चुका था। कपिल के सीने, विक्रम की कमर में पुखराज के बाएं हाथ के पंजे में गोली लगी। सिर में छुरे से घातक वार भी किए।
मायकेनहीं पहुंच पाई थी प|ी-कपिल कीससुराल इंदौर के पास ओझर में है। प|ी अलका बेटे उदय (5) के साथ शनिवार को ओझर गई थी। उसके ओझर पहुंचने के पहले ही कपिल की हत्या हो गई। 12 साल की बेटी वैष्णवी घर में थी। परिवार में पिता शंकरलाल माता शोभादेवी हैं। भाई विक्रम भी प|ी बच्चों के साथ संयुक्त परिवार में रहता है। वह 2004 से 2008 तक भारतीय सेना में रहा।
गोलीमारी और भाग गयाकांग्रेस नेत्री यास्मीन शेरानी को गोली मारने वाला युवक टोपी पहने था। शेरानी निगम के इंजीनियरिंग विभाग में काम से आई थी। 12.40 बजे
मोबाइल पर ड्राइवर जय को कार लाने का कहा। कार निगम दरवाजे पर आई। शेरानी उसका दरवाजा खोलकर बैठने के लिए झुकीं, तभी नजदीक से उन पर गोली चला दी गई।
गोली गर्दन से होती हुई ढोड़ी तक पहुंची। आवाज सुन ड्राइवर जय निगम कर्मचारी पहुंचे। हमलावर दौड़कर मेन गेट से बाहर गया। वहां उसका साथी बाइक स्टार्ट किए खड़ा था। दोनों बाइक से महलवाड़ा की ओर से भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर औसत कद-काठी का और टोपी पहने था।