पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनेरी डेम का प्रोजेक्ट लौटाया

कनेरी डेम का प्रोजेक्ट लौटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले के कनेरी डेम का फेज वन प्रोजेक्ट फॉरेस्ट हेड क्वार्टर ने लौटा दिया। पत्र के जरिए डब्ल्यूआरडी (जल संसाधन विभाग) को इसकी जानकारी भी दी। अब नए सिरे से सुधार के बाद फेज वन प्रोजेक्ट भेजा जाएगा।

कनेरी डेम प्रोजेक्ट 2007 से कागजों में सिमटा है। 2007 में सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कालिकामाता मैदान में डेम का शिलान्यास किया था। 2013 तक प्रोजेक्ट कागजों में चलता रहा। 7 साल में डेम की लागत 19 से बढ़कर 39 करोड़ रुपए हो गई। 2013 में टेंडर भी हो गए लेकिन केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय नई दिल्ली ने डेम के फेज टू प्रोजेक्ट को निरस्त कर दिया था। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कनेरी डेम प्रोजेक्ट को समझा। उन्होंंने डब्ल्यूआरडी ईई बी.एस. ओबेरॉय टीम को तलब किया। उन्हें कनेरी डेम प्रोजेक्ट का फेज वन नए सिरे से भेजने के निर्देश दिए। डब्ल्यूआरडी ने फेज वन प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए फॉरेस्ट हेड क्वार्टर भेजा। दो दिन पहले भोपाल स्थित फॉरेस्ट हेड क्वार्टर ने कनेरी प्रोजेक्ट का फेज वन लौटा दिया। वहां से डब्ल्यूआरडी को सूचना भी दी गई। इसके बाद डब्ल्यूआरडी को सुधार के बाद नए सिरे से फेज वन प्रोजेक्ट भेजना होगा। फॉरेस्ट हेड क्वार्टर की मंजूरी के बाद फेज टू भेजा जाएगा। इन्हें मंजूरी साइट मिलने पर डेम का काम शुरू हो सकेगा।

यहअसर होगा- फॉरेस्टहेड क्वार्टर से कनेरी डेम का फेज वन प्रोजेक्ट डब्ल्यूआरडी को लौटाने से निर्माण में देरी होगी। फेज वन टू की मंजूरी के बाद फॉरेस्ट डेम की साइट मुहैया कराएगा। तभी कनेरी डेम मूर्तरूप ले सकेगा। इस प्रक्रिया में लगभग 2 साल लगेंगे।

कोई जानकारी नहीं

^कनेरीडेम का फेज वन प्रोजेक्ट लौटाने की जानकारी नहीं है। संभवत: फॉरेस्ट हेड क्वार्टर ने डब्ल्यूआरडी से जुड़ी जानकारियों की खातिर प्रोजेक्ट उन्हें लौटाया होगा। आर.पी.राय, डीएफओ

फेजवन प्रोजेक्ट लौटाया

^फॉरेस्टहेड क्वार्टर भोपाल से कनेरी डेम का फेज वन प्रोजेक्ट लौटा दिया। पत्र के जरिए सूचना मिली है। प्रोजेक्ट में क्या खामियां हैं यह प्रोजेक्ट के साथ भेजी जानकारी से पता चलेगी। फिलहाल प्रोजेक्ट जानकारी हमें नहीं मिली है। खामियों को दुरुस्त कर नए सिरे से फेज वन प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बी.एस.ओबेरॉय, ईईडब्ल्यूआरडी

अक्टूबर 13 में हुए थे टेंडर

डब्ल्यूआरडीकी मानें तो कनेरी डेम निर्माण के लिए अक्टूबर 13 में टे