पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सूंघकर भरते हैं लोग पानी

सूंघकर भरते हैं लोग पानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेरादीवास में बदबूदार पानी रहा है। बदबू भी इतनी आती है कि पी नहीं सकते। इसलिए रहवासी पानी पहले सूंघते हैं फिर भरते हैं। निगम में कई बार शिकायत की लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया।

रहवासियों के अनुसार बदबूदार पानी की समस्या 15 दिन से है। क्षेत्र में जब भी पानी सप्लाई होता है लोगों पहले सूंघना पड़ता है। बदबू नहीं आने पर ही वे पानी भरते हैं। ऐसे में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल रहा। ज्योति सोनी ने बताया पानी से इतनी ज्यादा बदबू आती है कि पीना तो दूर मुहं के पास आते ही सिर चढ़ जाता है। जिम्मेदारों को अवगत करवा चुके हैं। क्षेत्र के अशोक जैन के अनुसार दो महीने पहले भी ऐसी समस्या आई थी। अब पुन: बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है। निगम को जल्द कारण तलाश कर समस्या का हल करना चाहिए। बदबूदार पानी की समस्या अन्य इलाकों में भी है।

यहांभी समस्या-कोठारीवास, घासबाजार, जैन कॉलोनी आदि।

इसलिएसमस्या-समस्या कीवजह क्षेत्र में स्थित नाला है। पाइप लाइन नाले के पास है और काफी पुरानी है। इसके लीकेज होने से नाले का पानी नलों से घरों तक पहुंच रहा है। पिछली बार जब निगम ने पानी की जांच करवाई थी तब उसमें बैक्टीरिया मिले थे।

टीमभेज कर चैक करवाएंगे-निगम केसब इंजीनियर आर. एम. सक्सेना ने बताया शिकायत मिली है। टीम भेजकर चैक करवाएंगे और जल्द ही समस्या हल करने का प्रयास करेंगे।