पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बी फार्मा के पेपर में 50 से ज्यादा फेल

बी फार्मा के पेपर में 50 से ज्यादा फेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. बीफार्माके पीवाय 203 आर्गेनिक के पेपर में 50 से ज्यादा स्टूडेंट फेल हो गए। इन्होंने शनिवार सुबह एसडीएम सुनीलकुमार झा को ज्ञापन सौंप कॉपियां फिर जांचने की मांग की। सोलेहा मीर, सोनाली टांक, गरिमा, बिलाल मंसूरी, नीतिश शर्मा, निशा खातिमा, पूजा गुर्जर ने बताया फर्स्ट ईयर के सेकंड सेम के पेपर मई-जून में हुए थे। ये सरल थे। ऐसे में फेल होने का सवाल ही नहीं उठता। बावजूद 58 स्टूडेंट में से सिर्फ दो पास हुए। वो भी ग्रेस से। बाकी स्टूडेंट को फेल कर दिया। इंदौर, भोपाल, मंदसौर का भी रिजल्ट ऐसा ही आया है। वहां भी अधिकतर स्टूडेंट फेल हो गए। उत्तरपुस्तिका की जांच होना चाहिए। एसडीएम ने बताया यूनिवर्सिटी से बात की जाएगी। समस्या हल करने का प्रयास करेंगे।