- Hindi News
- एक एसएमएस पर बिजली कंपनी दूर करेगी समस्या
एक एसएमएस पर बिजली कंपनी दूर करेगी समस्या
एकएसएमएस पर बिजली कंपनी उपभोक्ताओं की समस्या दूर करेगी। बुधवार से यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
एएसई (शहर) संजय जैन ने बताया उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी के मोबाइल नंबर 97556-49490 पर अपना सर्विस नंबर लिखकर समस्या या हेल्प टाइप करना होगा। जिस नंबर से एसएमएस मिलेगा, उस पर बिजली कंपनी के कर्मचारी कार्यालयीन समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक संपर्क कर समस्या पता करेंगे। फिर समाधान किया जाएगा। एसएमएस सुविधा में बिजली सप्लाई बंद-चालू की शिकायत नहीं सुनी जाएगी।
पावरकट की समस्या नहीं सुनी जाएगी
इनकेसमाधान के लिए बिजली कंपनी के कॉल सेंटर पावर हाउस रोड, कसारा बाजार पैलेस रोड पर शिकायत दर्ज कराना होगी।
इनसमस्या का समाधान
{मीटरमें गड़बड़ी।
{औसत रीडिंग से बिलिंग।
{कॉल सेंटर पर शिकायत की अनदेखी।
{सर्विस लाइन अन्य गड़बड़ी।