पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम से निकले 5 5 सौ के 20 नकली नोट

एटीएम से निकले 5-5 सौ के 20 नकली नोट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएमसे पांच-पांच सौ रुपए के 20 नकली नोट निकलने से सोमवार को प्रशासन और बैंक अधिकारी सकते में गए। ये नोट कलेक्टोरेट में लगे एसबीआई के एटीएम से निकले।

वारदात अमलेटा के लोकेश पिता नाथूलाल पाटीदार के साथ हुई। लोकेश ने बताया बोरवेल के रुपए देने के लिए उन्होंने कलेक्टोरेट एटीएम से शनिवार सुबह 11.17 बजे 15 हजार रुपए निकाले थे। शनिवार शाम सैलाना बस स्टैंड पर बोरवेल फर्म के ऑफिस में रुपए देने गए तब संचालक राजेश पाटीदार ने बताया पांच-पांच सौ के 20 नोट नकली हैं। सोमवार सुबह एसपी डॉ. आशीष को जानकारी दी। एसपी ने बैंक अधिकारियों से जांच करवाई तो नोट नकली निकले। एटीएम से 6 एआर सिरीज के 9, 6 डीआर के 5, 8 एआर के 5 3 एफए सिरीज का एक नोट नकली निकला। स्टेशन रोड पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।

एटीएमसील- एएसपीडॉ. प्रशांत चौबे ने बताया शिकायत दर्ज होने पर एटीएम सील कर दिया। सोमवार शाम एटीएम के नोटों की जांच करवाई। एटीएम में साढ़े नौ लाख रुपए थे जो सही हैं। जनता के उपयोग के लिए एटीएम फिर खोल दिया। उन्होंने बताया लोकेश पाटीदार ने शनिवार सुबह रुपए निकाले थे। इसके बाद एटीएम में रुपए डाले जा चुके हैं।

भोपालकी एजेंसी लोड करती -स्टेट बैंकके एटीएम में रुपए डालने का काम आउटसोर्सिंग से होता है। बैंक के भोपाल मुख्यालय ने भोपाल की राइटर्स सेफ गार्ड एजेंसी को इसका ठेका दिया है। बैंक नोट उपलब्ध करवाती है और एजेंसी के अधिकारी और कर्मचारी नोट लोड करते हैं।

मामला पूछताछ पर टिका

{पुलिसबैंक और एजेंसी के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ करेगी।

{शनिवार को नोट लोड करने के बाद एटीएम का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं से भी पूछताछ करेंगे। पुलिस ने बैंक से इसकी सूची मांगी है।

{अन्य उपभोक्ता के पास भी नकली नोट मिला तो बैंक एजेंसी की गलती साबित हो जाएगी।

लोकेश पाटीदार