आज अदालती कार्य से विरत रहेंगे अभिभाषक
मप्रउच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के स्थानांतरण को लेकर उनकी अदालत के बहिष्कार का समर्थन राज्य अधिवक्ता परिषद ने किया है। परिषद के कार्यकारी सचिव मुकेश मिश्रा ने बताया उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अजय मानिक राव के स्थानांतरण के विरोध मेंं अभिभाषक मंगलवार को न्यायालीन कार्य से विरत रहेंगे। उन्होंने इस दिन शांतिपूर्ण शालीनता से प्रतिवाद दिवस मनाने का आह्वान किया है।