अधिकारियों को पार्षद समर्थकों ने धमकाया
एमपीहाउसिंग बोर्ड के अधिकारियों के साथ रविवार को भाजपा पार्षद प्रहलाद पटेल के समर्थकों ने विवाद किया। गंगासागर योजना का फ्लैक्स फाड़ा। सामान समेट लेने की धमकी दी। आईए पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
रविवार शाम 5 बजे तीन युवक गंगासागर योजना के प्रोजेक्ट स्थल पहुंचे। यहां असिस्टेंट इंजीनियर पवन दाभाड़े, सब इंजीनियर विजय कटारिया, मनीष खरे और विजय सिंह सिसौदिया थे। तीनों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया। योजना का फ्लैक्स फाड़ दिया। गालियां दी और धमकाते हुए लौट गए। धमकाने वाले युवक पार्षद पटेल के समर्थक हैं। पटेल का गंगासागर योजना के पास फार्म हाउस है। बोर्ड की योजना से होकर फार्म हाउस का रास्ता है। इस रास्ते को लेकर विवाद है।
अधूरीकार्रवाई- रविवारशाम बोर्ड अधिकारी आईए थाने पहुंचे तो पुलिस ने अदमचेक काट दी। सोमवार को बोर्ड अधिकारियों ने कलेक्टर को जानकारी दी। उनके निर्देश के बाद एडीएम कैलाश वानखेड़े ने बोर्ड अधिकारियों के बयान दर्ज किए। बावजूद आईए थाने में साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
शिकायत दर्ज करा दी है
^शहरसे बाहर हूं, बोर्ड अधिकारियों ने शिकायत दर्ज करा दी है। अब काम पुलिस को करना है। डी.के.बाथम, कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड
धमकी देने का प्रकरण दर्ज
^धमकीकी एफआईआर की है। शासकीय कार्य में बाधा का मामला बनेगा तो संबंधित धाराएं लगाएंगे। ए.वी.खाखा, एएसआई (जांच अधिकारी)
उन्होंने की थी मारपीट
^रास्तेसे संबंधित विवाद था। उन्होंने हमारे लोगों के साथ मारपीट की थी। राजीनामा हो गया है। रास्ता भी क्लियर हो गया प्रहलादपटेल, पार्षद वार्ड 7