- Hindi News
- रेलवे ठेकेदार के घर से जेवर नकदी ले गए, डॉलर छोड़े
रेलवे ठेकेदार के घर से जेवर नकदी ले गए, डॉलर छोड़े
रेलवे ठेकेदार के शास्त्रीनगर स्थित मकान के बेडरूम में बिखरा सामान।
क्राइम रिपोर्टर| रतलाम
रेलवेस्क्रेप कॉन्ट्रैक्टर के शास्त्री नगर स्थित मकान में रविवार रात चोरी हो गई। चोर 300 ग्राम चांदी की मूर्ति, 50 हजार रुपए और कीमती आभूषण ले गए। कॉन्ट्रैक्टर रिश्तेदार की शादी में शािमल होने परिवार सहित अहमदाबाद गए थे। चोरी गए सामान का सही आकलन उनके आने पर होगा। वे मंगलवार को रतलाम आएंगे।
वारदात स्क्रैप कांट्रेक्टर सुभाष त्रिवेदी के घर हुई। सोमवार सुबह 10.45 बजे सफाई के लिए पहुंची नौकरानी आनंदी बाई को दरवाजे का नकूचा टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा था। आनंदी बाई ने पड़ोसी उषा शाह और माया बेन को बताया। उन्होंने त्रिवेदी को मोबाइल पर सूचना दी। त्रिवेदी ने दोस्त जनक नागल नि. पैलेस रोड, डॉ. रक्षित अग्रवाल नि. त्रिवेणी रोड तथा महेश चौहान नि. मोचीपुरा को घर भेजा।
सातअालमारियों के लॉकर तोड़े-नागल नेबताया नकूचा तोड़कर चोर अंदर घुसे। दो बेडरूम, मंदिर वाले कमरे की सात अालमारियों के लॉकर और एक पलंग पेटी के ताले तोड़े। बिखरा सामान देखकर लगता है चोर 3 घंटे से अधिक समय घर में रहे। त्रिवेदी से फोन पर हुई बातचीत के अनुसार बेडरूम की अालमारी के लाॅकर से नकदी, आभूषण तथा मंदिर से चांदी की गणपति भगवान की मूर्ति चोरी हुई है। सही स्थिति उनके लौटने के बाद पता चलेगी।
दोस्तने दिए थे डॉलर
चोरबेडरूम की अालमारी के लॉकर में रखे 100-100 डॉलर के दो नोट पलंग पेटी में फेंक गए। त्रिवेदी ने बताया उनके अमेरिका निवासी मित्र ने ये डॉलर दिए थे।