पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीआईएस सर्वे की तैयारी

जीआईएस सर्वे की तैयारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगम जीआईएस सर्वे की तैयारी फिर शुरू कर दी है। बुधवार को मामला महापौर डॉ. सुनीता यार्दे के सामने रखा जाएगा।

निगमायुक्त सोमनाथ झारिया ने बताया कि 6 महीने पहले जीआईएस सर्वे की योजना बनी थी। लेकिन निगम चुनाव के कारण यह अंतिम रूप नहीं ले सकी। अब इसे महापौर डाॅ. सुनीता यार्दे के सामने रखा जाएगा। योजना पर लगभग 70 लाख रुपए खर्च होंगे। योजना लागू होती है तो निगम की आय दोगुनी हो जाएगी।

क्याहै जीआईएस सर्वे-ग्लोबल इंर्फोमेशनसिस्टम एक बहुविकल्प प्रणाली है। यह एक वैज्ञानिक विधि है जिससे निगम सीमा के मकान, दुकान, सड़क, नल कनेक्शन से लेकर बिजली के खंभों तक की गणना की जाएगी। इसमें 30 बिंदुओं पर जानकारी एकत्र की जाएगी। निगम आंकड़ों से इसे चैक किया जाएगा। जीआईएस सर्वे की जानकारी को सैटेलाइट पर फीड किया जाएगा।