पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायरेक्टर के दो पद 9 प्रत्याशी मैदान में

डायरेक्टर के दो पद 9 प्रत्याशी मैदान में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेसीबैंक डायरेक्टर के चुनाव में 9 प्रत्याशियों ने मैदान में उतरने का ऐलान किया है। इसमें आठ कर्मचारी संगठनों के हैं और एक निर्दलीय।

रेलवे कर्मचारियों की प्रमुख संस्था जेसी बैंक का डायरेक्टर चुनाव 10 मार्च को है। सीईओ रवि भार्गव ने अधिसूचना सोमवार को जारी की। कर्मचारी पहले से ही चुनाव तैयारी में जुटे हैं। कर्मचारी संगठनों के प्रत्याशी तय हो चुके हैं और दबे-छिपे प्रचार शुरू हो गया है।

निर्दलीयभी दिखाएंगे दम- चुनावमैदान में अभी तक 9 लोगों ने उतरने का ऐलान किया है। इनमें 1 निर्दलीय है, लेकिन माना जा रहा है निर्दलीय की संख्या और बढ़ेगी।

अधिसूचनापर आपत्ति

10मार्च को चुनाव कराने की अधिसूचना पर सोमवार को डायरेक्टर प्रकाश व्यास सहित अन्य मंडल के डायरेक्टर ने आपत्ति जताई। व्यास का कहना है बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग में 26 27 फरवरी को चुनाव कराने का अनुमोदन हुआ था। अधिसूचना में मतदान की तारीख 10 मार्च दी। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के अनुमोदन के बिना अधिसूचना में चुनाव की तारीख नहीं बदली जा सकती।

{वेरेएयू-नरेंद्र सोलंकीसीमा कौशिक प्रत्याशी। सोलंकी स्टेशन पर इलेक्ट्रिकल्स विभाग में पदस्थ, जबकि सीमा कौशिक डीआरएम कार्यालय में स्थापना शाखा में मुख्य लिपिक।

{वेरमसं-एसएस गर्गइंदु सिन्हा प्रत्याशी। गर्ग दाहोद वर्कशॉप में सीनियर सेक्शन इंजीनियर और सिन्हा डीआरएम कार्यालय में पेशीट विभाग अधीक्षक।

{कर्मचारी परिषद-अरविंद मीणामाया यादव प्रत्याशी। मीणा स्थापना अनुभाग में मुख्य लिपिक और माया यादव सहायक स्टेशन मास्टर हैं।

एससीएसटीएम्पलाइज एसो.- आरसीवर्मा प्रत्याशी। वर्मा वेतन अनुभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक हैं।

{ओबीसीएम्पलाइज एसो.-टीटीई रमेशचंद्रगुर्जर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

{निर्दलीय-दीपक भारद्वाज।लेखा विभाग के कर्मचारी। पूर्व में भी जेसी बैंक चुनाव लड़ चुके हैं। पूर्व डायरेक्टरों के समर्थन से मैदान में।

डीआरएम कार्यालय में मुकाबला