- Hindi News
- महाशिवरात्रि पर होंगे गढ़ कैलाश में विशेष आयोजन
महाशिवरात्रि पर होंगे गढ़ कैलाश में विशेष आयोजन
महाशिवरात्रिपर श्री गढ़ कैलाश मंदिर में स्वर्ण कलश स्थापना वर्षगांठ महोत्सव धूमधाम से मनेगा। गढ़ कैलाश सेवा समिति ट्रस्ट के प्रवक्ता सूरजमल टांक ने बताया महोत्सव की शुरुआत 15 फरवरी से होगी। रात 8 बजे मारुति नंदन सुंदरकांड मंडल संगीतमय सुंदरकांड पाठ करेगा। 16 फरवरी को 8 बजे भजन निशा होगी। मनीष तिवारी ग्रुप इंदौर प्रस्तुति देगा। 17 फरवरी को सुबह 7 बजे लघु रुद्राभिषेक होगा। सुबह 10 बजे भानपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य दिव्यानंद तीर्थ महाराज प्रवचन देंगे। 12 बजे आरती होगी।