छुट्टी पर गए शिक्षक चाबियां भी ले गए
केंद्रीय विद्यालय के केमेस्ट्री के शिक्षक छुट्टी पर हैं। वे प्रयोगशाला की चाबियां भी साथ ले गए हैं। शनिवार को निरीक्षण के दौरान प्रयोगशाला बंद मिली तो कलेक्टर ने प्रबंधन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
कलेक्टर दोपहर 3.00 बजे केंद्रीय विद्यालय जा धमके। केमेस्ट्री प्रयोगशाला पर ताला लगा देखा तो प्राचार्य माधव परमार से कारण पूछा। प्राचार्य ने बताया केमेस्ट्री के शिक्षक एलएल मीणा अवकाश पर हैं। वे अवकाश पर जाते समय चाबियां साथ ही ले गए। कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को गंभीरता से पढ़ाने उनके व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि अभी काफी सुधार की जरूरत है। उन्होंने कक्षाओं में व्यवस्थाएं भी देखी। भौतिकी जीव विज्ञान की प्रयोगशाला का निरीक्षण भी किया। ई-लर्निंग सामग्री सूचीबद्ध नहीं होने पर भी नाराजगी जताई।
प्रयोगशाला का निरीक्षण करते कलेक्टर।