बढ़ी रजिस्ट्री
नई गाइडलाइन का डर
20 फीसदी तक बढ़ सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम
नई गाइड लाइन में जमीनों के दाम 20 फीसदी तक बढ़ने की आशंका से प्रॉपर्टी बाजार में फिर से सौदे शुरू हो गए हैं। इसके चलते रजिस्ट्री की संख्या में अचानक इजाफा हो गया है। रोजाना 50 से ज्यादा रजिस्ट्रियां हो रही हैं। जबकि जनवरी में करीब 650 हुई थी।
पिछले साल गाइड लाइन में दाम 10 से 40 फीसदी तक बढ़े थे। इस बार यह इससे ज्यादा हो सकते हैं। इस बार गाइड लाइन न्यूनतम 20 फीसदी बढ़ने की आशंका है। इसके चलते सौदा करने वालों ने रजिस्ट्री कराना शुरू कर दी है। इससे प्रॉपर्टी बाजार में सौदे फिर शुरू हो गए हैं।
सैलानारोड होगा महंगा
नईगाइडलाइन में सबसे ज्यादा दाम सैलाना रोड की जमीनों के बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। इसकी वजह इस रोड का फोरलेन निर्माण होना है। इस पर मेडिकल कॉलेज भी आना है।
प्रॉपर्टीकी डिमांड है
कॉलोनाइजरमहेंद्र गादिया ने बताया होमलोन सस्ता होने से प्रॉपर्टी की अच्छी डिमांड निकली है। इससे लोगों का रुझान बढ़ा है। नई गाइड लाइन में स्टाम्प ड्यूटी से राहत मिलना चाहिए।
बचत 6 हजार रुपए
किसीने निरालानगर में 1000 स्केवयर फीट का प्लॉट खरीदा है। वर्तमान गाइड लाइन के हिसाब से रेट 480 रुपए स्क्वेयर फीट हैं। इस मान से प्लॉट की कीमत 4,80,000 रुपए हुई। इसमें 7.125 फीसदी स्टाम्प ड्यूटी, 0.8 फीसदी रसीद अन्य खर्च मिलाकर रजिस्ट्री 40 हजार रुपए में होती है। नई गाइडलाइन में 20 फीसदी इजाफा होने पर यहां जमीन के दाम 576 रुपए स्क्वेयर फीट हो जाएंगे। तब रजिस्ट्री 46 हजार रुपए में होगी। यानी अभी मौजूदा गाइडलाइन से रजिस्ट्री करवाने पर 6 हजार रुपए से ज्यादा की बचत होगी।