पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • योगिंद्रसागर कॉलेज की बस पलटी

योगिंद्रसागर कॉलेज की बस पलटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। पिकनिक के लिए मांडू जा रही योगिंद्रसागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की बस शनिवार सुबह करीब 10 बजे धार के मेहंदीखेड़ी टर्न पर पलट गई। इससे 9 छात्राएं और एक प्रोफेसर घायल हो गए। नालछा अस्पताल में इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।। अधिकतर छात्राएं फर्स्ट सेमेस्टर की हैं। कमानी पत्ता टूटने से दुर्घटना हुई। इससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस बिजली के खंभे से टकरा गई।
बस (एमपी 43 पी 0120) में काॅलेज की करीब 30 छात्राएं थीं। टर्न पर कमानी का पत्ता टूट गया। इससे बस पलट गई अौर बिजली के खंभे से जा टकराई। खंभा नहीं होता तो हादसा गंभीर हो सकता था।

ये हुए घायल : छात्रा किरण (20), प्रीति (19), रश्मि (18), अदिति (17), दिव्या (17), रक्षिता (17), शिवानी (17), नीतू (17), शालिनी (17)। हादसे में प्रोफेसर महेश पिता आरबी सिंह गौतम भी घायल हुए। इनका नालछा अस्पताल में उपचार किया गया।

दूसरी बस से भेजा- काॅलेज के डीन चंदन बसेर ने बताया शनिवार सुबह चार बसों में 120 विद्यार्थी और 30 स्टाफ सदस्य पिकनिक पर गए थे। दुर्घटनाग्रस्त बस में 30 छात्राएं थीं जिन्हें अन्य बसों से ले गए। कॉलेज की एक बस कानवन में थी। उसे मांडू बुलवा लिया था। किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी। रात 8.30 बजे सभी रतलाम गए।