पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआरएम ने रूनखेड़ा में ट्रेनें रुकवाई

डीआरएम ने रूनखेड़ा में ट्रेनें रुकवाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैकिंग में 238 यात्री बेटिकट मिले

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

रूनखेड़ा में डीआरएम ने शनिवार को करीब 8 घंटे तक ट्रेनें रुकवाकर चैकिंग की। इस दौरान 238 यात्री बेटिकट मिले। इनसे 80 हजार रु. जुर्माना वसूला।

शनिवार सुबह 6.40 बजे डीआरएम ल. वैंकटरामन, सीनियर डीएसी सचिन भलौदे, सीनियर डीसीएम दिब्बांजन राय चैकिंग आरपीएफ स्टाफ के साथ मथुरा लोकल ट्रेन से रूनखेड़ा पहुंचे। डीआरएम ने रूनखेड़ा स्टेशन पर एक के बाद एक कई ट्रेनों को रोका। चैकिंग आरपीएफ स्टाफ की मदद से चैकिंग की। सिलसिला दोपहर 2.40 बजे तक चला। 8 घंटे की चैकिंग के दौरान 238 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इनसे करीब 80 हजार रु. जुर्माना वसूला। डीआरएम ऑफिसर देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन से लौटे। कार्रवाई में चैकिंग स्टाफ के 32 आरपीएफ के 30 सदस्य शामिल थे।

इनट्रेनों में चैकिंग-अवध एक्सप्रेस,गोल्डन टेंपल मेल, डेमू, मेमू (दोनों), कोच्चिवली, इंदौर-उदयपुर, मेला गाड़ी सहित अन्य।