ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक घायल
फोरलेन पर सातरुंडा के पास शनिवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। टोलनाके की एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग निकला।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना में बाइक चालक अभय पिता किशनलाल चत्तर (45) नि. रावटी को चेहरे तथा हाथ-पैर तथा शुभम पिता राजेंद्र दख (22) नि. भगतपुरी को बाएं हाथ पर चोट आई है। शुभम ने बताया रिश्तेदार के साथ वह बदनावर जा रहा था। सातरुंडा के पास फोरलेन पर रांग साइड रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।