बिल जमा फिर भी काट दी बिजली
बिल जमा होने के बाद भी बिजली कंपनी ने एक छात्रावास की बिजली काट दी। इससे स्टूडेंट को परेशानी हो गई। अब वे मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं। स्टूडेंट ने शिकायत विद्युत वितरण कंपनी में भी की लेकिन कोई हल नहीं निकला।
ये समस्या है शिवपुर बालक प्री मैट्रिक छात्रावास की। आदिवासी विकास विभाग ने जनवरी में ही 6 महीने का बिल 17,101 रुपए जमा कराया था। दो दिन पहले विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारी आए और बिल बकाया बताते हुए बिजली काट दी। स्टूडेंट शिकायत करने वितरण केंद्र पहुंचे तो किसी ने नहीं सुनी।
11वीं के संजय परमार ने बताया दो दिन से बिजली बंद है। मोटर नहीं चल रही। पीने का पानी खत्म हो गया है। 10 वीं के मुकेश डामर ने बताया प्री बोर्ड चल रही है। बिजली नहीं है। मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ रहे हैं। छठी के विकास नागदिया ने बताया रात में अंधेरा रहता है। डर लगता है। सुविधाघर में पानी खत्म हो गया। कंपनी में शिकायत की लेकिन बिजली चालू नहीं हुई।
जमाकिया था बिल-अधीक्षक कैलाशखराड़ी ने बताया जनवरी में ही 17,110 का बिल जमा किया था। ये छह महीने का बिल है। बावजूद बिजली काट दी गई। इससे बेवजह परेशान होना पड़ रहा है।
मोमबत्ती की रोशनी में पढ़ाई करते स्टूडेंट। फोटो दशरथ सोलंकी
मामला मेरी जानकारी में नहीं है
^छात्रावासकी बिजली काटने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। मैं दिखवाता हूं। बिल जमा होने के बाद तो बिजली काटने का सवाल ही नहीं उठता। अगर किसी ने गड़बड़ी है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अनिलवांदे, जेई