पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 43 लाख रुपए पास में फिर भी नहीं डली पाइप लाइन

43 लाख रुपए पास में फिर भी नहीं डली पाइप लाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निर्माणाधीन सैलाना फोरलेन के किनारे नई पाइप लाइन के लिए 43 लाख रु. मंजूर हो गए। फिर भी अब तक काम शुरू नहीं हो सका। इसका असर फोरलेन निर्माण पर पड़ रहा है।

सैलाना बस स्टैंड चौराहे से बंजली तक फोरलेन बन रहा है। इसका निर्माण 40 फीसदी हो गया है। अब रफ्तार धीमी हो रही है। इसकी वजह पाइपलाइन, पोल शिफ्टिंग के काम है। राम मंदिर से अलकापुरी टेम्पो स्टैंड तक नगर निगम की पाइप लाइन फोरलेन के नीचे रही है। इसे निकालकर किनारे पर पाइपलाइन डाली जाना है। एमपीआरडीसी ने नई पाइप लाइन के लिए 43 लाख रु. स्वीकृत कर दिए। राशि निर्माण कंपनी को मिल भी गई। उसने एजेंसी भी तय कर दी। लेकिन काम शुरू नहीं हुआ।

जल्दकाम शुरू होगा-एमपीआरडीसी केएजीएम अशोक शर्मा ने बताया नई पाइप लाइन के लिए 43 लाख रु. स्वीकृत किए हैं। राशि जारी कर दी है। एजेंसी भी तय कर दी है। काम जल्द शुरू होगा। नागरिकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

यह असर पड़ेगा

पाइपलाइन में देरी होने से अलकापुरी स्थित चामुंडा चौराहा से आगे की तरफ फोरलेन का काम शुरू करने में परेशानी आएगी। नई पाइप लाइन नहीं डली तो क्षेत्रीय लोगों को पानी की किल्लत हो सकती है।

देरी के कारण

{नईपाइप लाइन के लिए जगह नहीं मिल रही।

{साइड खाली नहीं है।

{पाइप अन्य सामान नहीं आया है।