- Hindi News
- सराफा व्यापारी कटारिया पंचतत्व में विलीन
सराफा व्यापारी कटारिया पंचतत्व में विलीन
शहर के प्रतिष्ठित सराफा व्यापारी एवं डीपी ज्वैलर्स के संचालक मनोहरलाल कटारिया शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम यात्रा बजाजखाना स्थित डीपी विला से निकली।
त्रिवेणी मुक्तिधाम में समाजसेवी, सराफा व्यापारी सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में बेटे राजेश कटारिया, अनिल कटारिया और संजय कटारिया ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार तक सराफा बाजार बंद रहा। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर शोकसभा में मप्र वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, चंदनमल चौरडिय़ा, संभागीय उद्योग संघ अध्यक्ष संदीप व्यास, महेंद्र गादिया, सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष झमक भरगट, साधु मार्गी जैन संघ के चंदनमल पिरोदिया आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा शहर ने एक अच्छा समाजसेवी खो दिया है। उनके कार्यों को शहर आजीवन नहीं भूलेगा। उनके निधन पर सराफा व्यापारियों सहित सामाजिक संस्थाओं ने श्रद्धांजलि दी।