- Hindi News
- वरिष्ठ कांग्रेस नेता झालानी को नम आंखों से दी विदाई
वरिष्ठ कांग्रेस नेता झालानी को नम आंखों से दी विदाई
पूर्वविधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवकुमार झालानी को सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। अंतिम यात्रा शनिवार दोपहर गोशाला रोड स्थित रामभवन से निकली। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ताओं के साथ समाजजन शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं समाजजन ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। त्रिवेणी मुक्तिधाम पर मुखाग्नि बेटे नरेश झालानी ने दी। शोकसभा में भाजपा नेता हिम्मत कोठारी, भारतसिंह, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, विनोद मिश्रा मामा, कन्हैयालाल मौर्य, मनोहर पोरवाल ने झालानी के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया।
विभिन्नसंगठनों ने दी श्रद्धांजलि-झालानी केनिधन पर इस्लामिया हिंद कमेटी के इकराम बैलूत, याह्या खान, महेश शर्मा, विजय सिंह चौहान, रशीद मंसूरी, टेम्पो मैजिक यूनियन के राजकुमार जैन लाला एवं अशोक पंचोली, राजपूत समाज अध्यक्ष डाडम सिंह राठौर, न्यास अध्यक्ष हिम्मतसिंह पंवार, महिला मंडल अध्यक्ष गीता राठौर, महेंद्रसिंह राठौर, कैलाश सिंह चौहान, जनवादी लेखक संघ के घनश्याम पंड्या, आशीष सोनी, सतीश शर्मा आदि ने श्रद्धांजलि दी।