- Hindi News
- राजस्थान के वैद्य करेंगे 15 फरवरी से इलाज
राजस्थान के वैद्य करेंगे 15 फरवरी से इलाज
रोटरी क्लब के आयुर्वेदिक शिविर में राजस्थान के वैद्य इलाज करेंगे। शिविर रोटरी हॉल में 15 से 19 फरवरी तक लगेगा। अध्यक्ष राजेश जैन ने बताया समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। शिविर में उदयपुर की वैद्य भंवर धभाई टीम के साथ सेवा देंगी।
इसमें परंपरागत चिकित्सक मरीजों का परीक्षण करेंगे। खुद की देखरेख में उगाई जड़ी-बूटियों से उपचार किया जाएगा। यह शिविर के दौरान बहुत कम मूल्य पर उपलब्ध करवाई जाएंगी। परामर्श एवं परीक्षण नि:शुल्क रहेगा। सचिव धर्मेंद्र ललवानी ने बताया राष्ट्रीय गुणी मिशन उदयपुर के चिकित्सक शिविर में आंएगे। शिविर में शुगर, गठिया, अस्थमा, पाइल्स, चर्मरोग, जोड़ों का दर्द आदि का उपचार किया जाएगा।