कर्मचारी संघ ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन
10 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए मप्र लघुवेतन कर्मचारी संघ ने कलेक्टर डॉ. संजय गोयल को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कोमलसिंह चौहान सचिव मुनीर खान के नेतृत्व में लघुवेतन कर्मचारी संघ पदाधिकारी कलेक्टोरेट में एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर ने नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।