गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज की गणना होगी
रतलाम | श्रीमहर्षि गौतम सोशल ग्रुप गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज की जनगणना करेगा।
शुभारंभ भागीरथ चाष्टा, भगवतीलाल द्विवेदी, रामप्रसाद शर्मा, कीर्ति कुमार शर्मा, पार्षद प्रेम उपाध्याय, सूर्यनारायण उपाध्याय, एस. एन. जोशी की उपस्थिति में हुआ। अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बताया घर-घर जाकर समाजजन की गणना की जाएगी। इसके बाद समाज की पुस्तक परिचय प्रभा में जानकारी प्रकाशित की जाएगी। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।