- Hindi News
- समय से पहले स्कूल छोड़ा 4 शिक्षिकाओं का वेतन काटा
समय से पहले स्कूल छोड़ा 4 शिक्षिकाओं का वेतन काटा
चार शिक्षिकाओं ने शनिवार को छुट्टी होने से पहले ही स्कूल छोड़ दिया। अचानक डीईओ पहुंच गए। शिक्षिकाओं का वेतन काट दिया गया है। मामला गड़गड़िया हाईस्कूल का है। डीईओ यहां अचानक पहुंचे थे। उनके निरीक्षण की सूचना मिलते ही शिक्षिकाएं स्कूल पहुंच गई लेकिन उन्हें रियायत नहीं मिली।
डीईओ जे.के. शर्मा दोपहर 3.30 बजे स्कूल पहुंचे तो सहायक शिक्षक निखिलेश उपाध्याय ही मिले। यहां शिक्षिका कहकशा कुरैशी, माया कारपेंटर, उमाभारती भट्ट और सुनीता एके भी है। वे समय से पहले चली गई थीं। जब उनसे स्कूल छोड़ने का कारण पूछा तो उनका कहना था प्री-बोर्ड एग्जाम चल रही हैं। बच्चों के जाने के बाद हम भी चले गए। डीईओ ने फटकार लगाते हुए समय पूरा होने पर ही स्कूल छोड़ने की हिदायत दी।स्कूल में प्राचार्य गोविंद सिंह भी नहीं थे। उनके बारे में पता चला वे चुनाव में हैं। यहां रेमेडियल कक्षाओं में बी ग्रेड के बच्चों को पढ़ाना पाया गया। डीईओ ने चाराें अध्यापक संवर्ग शिक्षिकाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश संकुल प्राचार्य को दिए।