चौमुखा महादेव में शृंगार 17 को
रतलाम| बागड़ोंका वास स्थित श्री चौमुखा महादेव मंदिर में सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति दो दिनी महाशिवरात्रि महोत्सव मनाएगी। समिति सचिव रमेश व्यास ने बताया 16 फरवरी को शाम 7 बजे भजन संध्या होगी। 17 फरवरी को सुबह 8 बजे दुग्धाभिषेक महादेव का आकर्षक शृंगार कर महाआरती की जाएगी।
जागनाथमहादेव में होंगे भजन-कीर्तन
हाथीखानास्थित श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर 17 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। राजेंद्रसिंह गोयल ने बताया सुबह 11 बजे अभिषेक होगा। फिर शिव का शृंगार किया जाएगा। इसके बाद भजन-कीर्तन कर आरती की जाएगी।