पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैयदना सा. का जन्मोत्सव कल, चल समारोह आज

सैयदना सा. का जन्मोत्सव कल, चल समारोह आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोहरा समाज के धर्म गुरु सैयदना डॉ. बुरहानुद्दीन साहब का जन्मोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। रविवार को चल समारोह निकलेगा।

चल समारोह भरावाकुई से सुबह 8.30 बजे शुरू होगा। यह घास बाजार, दौलतगंज, डालू मोदी बाजार, बजाजखाना, चांदनीचौक आदि क्षेत्रों से होता हुआ बोहरा बाखल पहुंचेगा। जहां विसर्जन होगा। आगे सैफी स्काउट बैंड होगा तो पीछे समाजजन ग्रीन इंडिया क्लीन इंडिया अभियान के तहत स्वच्छता का संदेश देंगे।

आमिल साहब याह्या भाई, आमिल साहब अली असगर जबलपुर वाला एवं आमिल साहब मुल्ला हुसैन भाई विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। रात को बुरहानी मोहल्ला, सैफी मोहल्ला एवं कलीमी कॉलोनी में आतिशबाजी होगी। शबाब कमेटी के अबुजर कल्लांगवाला, तैय्यब अंकलेसरिया सहित समाजजन शनिवार को दिनभर चल समारोह की तैयारी में लगे रहे। सलीम आरिफ ने बताया सोमवार सुबह 10 बजे उदयपुर से सैयदना साहब आली कदर मुफद्दल साहब की वाअज का प्रसारण होगा।