रंजिश में युवक को चाकू मारे
रतलाम| रंजिशके चलते तीन युवकों ने लुहार रोड पर शनिवार रात करीब 9 बजे एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और बाइक से भाग गए। घायल युवक को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बाएं हाथ में चाकू लगने पर मोहम्मद रईस पिता रज्जाक (26) नि. मराठों का वास को भर्ती कराया। रईस की रिपोर्ट पर उकड़ी उर्फ इसरार पिता मतलूब, भाई मकबूल शेरा पिता मुन्ना के खिलाफ खिलाफ माणकचौक थाने में जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज किया।