पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लूट के आरोपी को पुलिस रिमांड

लूट के आरोपी को पुलिस रिमांड

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लूट के मामलों में फरार आरोपी को माणकचौक पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर उज्जैन से रतलाम लाई। न्यायालय ने उसे रविवार तक के रिमांड पर सौंपा है। टीआई दिनेश वर्मा ने बताया अप्रैल-2013 में अमृतसागर कालोनी, त्रिवेणी रोड मालीकुआं क्षेत्र में लूट हुई थी। तभी से जस्सू उर्फ जसवंत पिता सोहनसिंह सोलंकी (30) नि. थावरिया बाजार फरार था। उज्जैन पुलिस ने उसे लूट के अन्य मामले में गिरफ्तार किया। उज्जैन जेल से प्रोडक्शन वारंट पर उसे रतलाम लाए हैं। शनिवार को उसे न्यायिक दंडाधिकारी ऋतुराजसिंह चौहान के न्यायालय में पेश किया। जहां से रविवार तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।