पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा अपडेट तो कांग्रेस की प्लानिंग गड़बड़

भाजपा अपडेट तो कांग्रेस की प्लानिंग गड़बड़

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने झोंक रखी है पूरी ताकत, घर-घर दस्तक दे रहे नेता-कर्मचारी

सदस्यता अिभयान

जनाधार बढ़ाने के लिए भाजपा-कांग्रेस ने सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंक रखी है। नए सदस्य बनाने के लिए नेता कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा अपडेट तो कांग्रेस बिखरी नजर रही है। इसका खामियाजा भी उसे भुगतना पड़ रहा है। दैनिक भास्कर ने सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा-कांग्रेस के मुखियाओं से बात की तो अलग अलग स्थिति सामने आई। भाजपा में अभियान प्लानिंग के साथ चल रहा है।

हरपंचायत से 100 सदस्य- कांग्रेसजिलाध्यक्ष प्रकाश (प्रभु) राठौड़ ने कहा सदस्यता अभियान अक्टूबर से चल रहा है। अब तक 1.15 सदस्य बना चुके हैं। पंचायत स्तर पर 100-100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसे पूरा करेंगे। 28 फरवरी तक 98 हजार सदस्य बनाना है।

कांग्रेस के जवाब

1.रिकॉर्ड देखकर जानकारी दे सकेंगे। जिले में 75 हजार सदस्य तो होंगे ही।

2. 2 लाख नए सदस्य बनाएंगे।

3. सदस्यता अभियान में अब तक 1.15 लाख सदस्य बना चुके हैं।

4. 28 फरवरी तक 95 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है।

भाजपा के जवाब

1.पार्टी के 95 हजार सदस्य है।

2. सदस्य अभियान में 4 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है।

3. 3 फरवरी तक 50 हजार नए सदस्य बनाए जा चुके हैं।

4. 31 मार्च तक हमें 3.5 लाख नए सदस्य और बनाना है।

सवाल

1.पार्टी के अभी कितने सदस्य है?

2. सदस्यता अभियान में कितना लक्ष्य है?

3. अभी तक कितने सदस्य बन पाए हैं?

4. अभी कितने सदस्य बनाना बाकी है?

यह भी जानिए

{भाजपामें सदस्य के लिए टोल फ्री नंबर 18002662020 पर मिस्ड कॉल किए जा रहे हैं। सदस्यता नंबर मिलने पर संबंधित मोबाइल धारक का नाम पता एसएमएस से मंगवाया जा रहा है।

{ सक्रिय सदस्यता के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को 100 नए सदस्य बनाने पड़ रहे हैं।

{ कांग्रेस में 25 नए सदस्य बनाने वाले को सुपात्र सदस्य की संज्ञा दी जा रही है। सदस्यता शुल्क कांग्रेस ने 5 रु. निश्चित कर रखा है।

{ कांग्रेस का सदस्यता अभियान 28 फरवरी को समाप्त होगा।

4 लाख सदस्य बनाएंगे

^नएसदस्यता अभियान के साथ पुरानी सदस्यता समाप्त हो गई। 4 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य है। बजरंगपुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष

50 हजार सदस्य

^शहरइकाई को सदस्यता टारगेट नहीं मिला। पुराने सदस्यों की सही संख्या पूर्व अध्यक्ष ही बता सकते हैं। 28 फरवरी तक 50 हजार सदस्य बनाना तय किया है। विनोदमिश्रा (मामा), शहर कांग्रेस अध्यक्ष