- Hindi News
- उत्कृष्ट होस्टल के गैस सिलेंडर में लगी आग
उत्कृष्ट होस्टल के गैस सिलेंडर में लगी आग
उत्कृष्ट स्कूल होस्टल के किचन में शनिवार दोपहर 3 बजे गैस सिलेंडर में आग लग गई। अग्निशमन यंत्र से भी आग नहीं बुझी तो जलता सिलेंडर छोड़कर कर्मचारी महिलाएं बाहर गईं। टंकी के पास रखा जस्ते का तपेला, गैस चूल्हा, दो बेलन और रसोईघर की वायरिंग जल गई।
उत्कृष्ट स्कूल के होस्टल प्रभारी हरिशचंद्र र|ावत ने बताया कृष्णा खोईवाल, माया पांचाल तथा सूरजबाला ओहरी शाम के खाने की तैयारी कर रही थी। कृष्णाबाई ने चूल्हा जलाया तो नली ने आग पकड़ ली। आग सिलेंडर तक पहुंची और रेग्युलेटर जल गया। कर्मचारी प्रभुलाल और आत्माराम ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की। आग नहीं बुझी तो जलता सिलेंडर छोड़ गए। सिलेंडर में गैस कम थी, आधे घंटे में आग बुझ गई। र|ावत ने बताया पड़ोसी कमलसिंह राजावत के ट्यूबवेल से पानी लेकर आग बुझाई।
फायरब्रिगेडने फोन नहीं उठाया- राजावतने बताया फायर ब्रिगेड को फोन किया परंतु किसी ने रिसीव नहीं किया। पार्षद मनीषा शर्मा से फायरब्रिगेड कर्मचारियों की शिकायत की। प्राचार्य अनीला कंवर भी होस्टल पहुंची।
स्कूलमें थे छात्र- र|ावतने बताया होस्टल में सामान्य और पिछड़ा वर्ग के 120 छात्र रहते हैं। घटना के वक्त छात्र स्कूल में थे। 10वीं और 12वीं के प्रीबोर्ड एग्जाम हैं। 9वीं और 11वीं के छात्र कक्षाओं में थे। कृष्णा खोईवाल ने बताया शाम का भोजन बनाने के लिए दोपहर 3 बजे आए। रोटियां बनाने के लिए चूल्हा जलाया और हादसा हो गया।
जले हुए बेलन और रेग्युलेटर।
आग से गल गया जस्ते का तपेला।
बोनट से चिंगारी उठी और चलती बस में आग लगी
महूरोड कृषि मंडी के पास शनिवार शाम 7 बजे चलती बस के बोनट में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने काबू पाया। आर्मेचर खराब होने से स्पार्किंग से आग लगी। बस (एमपी 44 टी 0205) एच.एम. कोठारी ट्रेवल्स नीमच की है। ड्राइवर गोपाल पिता बाबूलाल शर्मा नि. चीताखेड़ा ने बताया नीमच से बरात लेकर आया था। बरातियों को बाजना बस स्टैंड के पास मैरिज हॉल में छोड़ने के बाद आर्मेचर ठीक करवाने ले जा रहा था। बोनट से चिंगारी के साथ धुंआ उठा तो सड़क किनारे बस खड़ी कर दी बाल्टी से पानी डालकर भी आग बुझाने की कोशिश की।