पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव के बाद विवादों का दौर शुरू

पंचायत चुनाव के बाद विवादों का दौर शुरू

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद अब विवादों का दौर शुरू हो गया है। रानीसिंग और घोड़ापल्ला में सरपंच पद के हारे उम्मीदवारों ने मारपीट और तोड़फोड़ की। शिवगढ़ और रावटी थाने में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज हुआ।

रानीसिंग में सरपंच के 10 उम्मीदवार थे। पेमजी गरवाल को सर्वाधिक मत मिले। आठवे नंबर पर आए उम्मीदवार कैलाश पिता मोहनलाल गरवाल उसकी प|ी अंगूरबाला तथा चार अन्य आरोपियों ने शुक्रवार रात रानीसिंग में करीब 15 मकानों में तोड़फोड़ की। किसी मकान का दरवाजा तोड़ा तो किसी का पतरा निकाल दिया। आरोपियों ने घर के बाहर लगे बिजली के मीटर भी उखाड़ दिए। शनिवार को नाथूलाल जोशी, जयंतीलाल शर्मा, गोपाल केरावत, रणछोड़ केरावत, मनोहरलाल जोशी, रमेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा ने रावटी थाने में शिकायत की। नाथूलाल पिता बालाराम जोशी की रिपोर्ट पर रावटी थाने में कैलाश, अंगूरबाला, दिनेश पिता मांगू, ईश्वर पिता भग्गा, गट्टू पिता भागीरथ, प्रेमसिंह पिता मोहनलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

डूंगरापुंजा पंचायत के हारे दो सरपंच प्रत्याशियों के बीच घोड़ापल्ला में मारपीट हो गई। पत्थर से पीठ पर चोट लगने पर मांगीलाल पिता खातूजी चौहान निवासी सुनारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मांगीलाल ने बताया वह सरपंच उम्मीदवार था और लक्ष्मण पिता कैलाश को सर्वाधिक मत मिले। हारे हुए उम्मीदवार शंभूसिंह पिता मांगीलाल ने विवाद कर मारपीट की।

टूटा दरवाजा दिखाते नाथूलाल जोशी।

ढालिये का पतरा आरोपियों ने उखाड़ दिया।