पुलिस बॉयज 38 रनों से जीता
रतलाम| श्रीरामनवयुवक मंडल के अभा क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को पहला मैच अली क्रिकेट क्लब रतलाम पुलिस बॉयज रतलाम के बीच हुआ। आईटीआई मैदान में हुई स्पर्धा में पुलिस बॉयज ने 96 रन बनाए। अली क्लब 58 रनों पर ढेर हो गया। दूसरा मैच फाइट क्लब रतलाम गुजरात की संग्रामपुर टीम के बीच हुआ। फाइट क्लब ने 115 रन का लक्ष्य रखा। संग्रामपुर टीम 64 रन पर ही सिमट गई। तीसरा मैच फाइट क्लब पुलिस बॉयज हुआ। पहले बल्लेबाजी कर फाइट क्लब ने 58 रन बनाए। पुलिस बॉयज ने 6 ओवर में ही यह मैच जीत लिया। समिति अध्यक्ष पप्पू पुरोहित ने बताया पुलिस बॉयज क्वार्टर फाइनल खेलेगी।