पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महीनों से नहीं मिला कर्मचारियों को वेतन

महीनों से नहीं मिला कर्मचारियों को वेतन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुगतान नहीं करने पर होगी कार्रवाई

रतलाम|वेतननहीं मिलने से पीड़ित दो संस्थानों के 32 कर्मचारी श्रम विभाग पहुंचे। आवेदन पर कार्रवाई करते हुए श्रम अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

श्रम अधिकारी के एन शर्मा ने बताया केएस आइल्स लिमिटेड के 17 कर्मचारियों को अक्टूबर से वेतन नहीं मिला। वे कार्यालय आए। कंपनी के मैनेजर निरंजन गाेयल और कारखाना प्रभारी अनुज गाेयल को बुलवाया। दोनों ने 15 फरवरी को नवंबर तक का वेतन देने का कहा है। शेष वेतन इसी माह अंत या अगले माह के पहले सप्ताह में देने का आश्वासन दिया है। इसी तरह मेसर्स केपरी हॉस्पिटेलिटी सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड इंदौर के 15 कर्मचारी भी श्रम कार्यालय पहुंचे। कर्मचारी महेश पाटीदार ने बताया तीन माह से वेतन नहीं मिला। श्रम अधिकारी शर्मा ने बताया संबंधित कंपनी के अधिकारी से चर्चा हुई है। सोमवार को आने की बात कही है। भुगतान नहीं किया तो कार्रवाई करेंगे।