पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन साल के इंतजार के बाद मिलेंगे प्लॉट

तीन साल के इंतजार के बाद मिलेंगे प्लॉट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूरजमल जैन नगर हितग्राहियों को राहत

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

हाउसिंग बोर्ड की सूरजमल जैन नगर योजना में मकान बुक कराने के बाद तीन साल से परेशान 90 हितग्राहियों को बोर्ड ने राहत दी है। हितग्राहियों को वर्तमान गाइड लाइन के रेट पर प्लॉट दिए जाएंगे।

एमपी हाउसिंग बोर्ड की योजना तीन साल से अटकी है। सूरजमल जैन नगर में 59 ईडब्ल्यूएस और 31 एलआईजी मकान के लिए 2011 में बुकिंग की थी। सितंबर में आवेदकों ने 59 हजार रुपए जमा कराए थे। बुकिंग के समय एलआईजी भवनों की लागत 5 लाख 59 हजार और ईडब्ल्यूएस की 3 लाख 35 हजार तय की थी। बोर्ड योजना में पिछड़ गया और समय रहते काम शुरू नहीं हो सका। जून 2014 में बोर्ड ने हितग्राहियों को नोटिस जारी किया था। इसमें बताया 5 लाख 59हजार रुपए कीमत के मकानों की लागत 9 लाख 55 हजार और 3 लाख 35 हजार वाले मकानों की लागत 6 लाख 70 हजार रुपए हो चुकी है। जो यह राशि जमा कराएंगे उन्हें मकान बनाकर दिए जाएंगे और जो अतिरिक्त राशि नहीं देंगे उन्हें अग्रिम राशि मय ब्याज के लौटा दी जाएगी। हितग्राहियों ने इसके खिलाफ बोर्ड के आला अधिकारियों को शिकायत की थी।

हाल ही में अपर आयुक्त एस.के. मेहर ने आदेश जारी किए कि राशि जमा कर मकानों की बुकिंग करने वाले हितग्राहियों को अब मकान के बजाए प्लॉट दिए जाएंगे। प्लॉट का रेट बोर्ड की वर्तमान प्रचलित दर के अनुसार होगा। यदि आवेदक इसका भी चयन नहीं करते हैं तो उनकी जमा राशि मय ब्याज वापस कर पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।