पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 1000 से ज्यादा की सब्सिडी अटकी

1000 से ज्यादा की सब्सिडी अटकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। एक हजार से ज्यादा ग्राहकों की गैस सब्सिडी अटक गई है। वे एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उन्हें यही जवाब मिल रहा है जल्द अकाउंट में जमा हो जाएगी। लेकिन कब जमा होगी इसका किसी के पास जवाब नहीं है।

डीबीटीएल योजना ग्राहकों के लिए परेशानी बन गई है। ग्राहकों ने 725.50 रुपए में सिलेंडर तो ले लिया लेकिन सब्सिडी के 248 रुपए उनके अकाउंट में जमा नहीं हो पाए। वे एजेंसियों पर पूछताछ के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को भी बड़ी संख्या में ग्राहक एजेंसी पहुंचे। अल्पा गैस एजेंसी के रमेश मकवाना ने बताया 7 दिन पहले बुकिंग कराई थी लेकिन अब तक सब्सिडी नहीं आई। रतलाम गैस कंपनी के जितेंद्र चौहान ने बताया बुकिंग के बाद सब्सिडी एडवांस आना चाहिए लेकिन नहीं आई। एजेंसी वाले कह रहे हैं अकाउंट में जाएगी लेकिन कब यह कोई नहीं बता रहा।

सभीग्राहकों को मिलेगी राशि-डीबीटीएल केकोऑर्डिनेटर अतुल मोटघरे ने बताया ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। कई बार अकाउंट नंबर गलत होने या अन्य किसी कारण से सब्सिडी जमा नहीं हो पाती है। सभी ग्राहकों को सब्सिडी की राशि मिलेगी।

80,874ग्राहक जुड़े -जिले में1,52,763 गैस उपभोक्ता हैं। इसमें से 80,874 ग्राहक अब तक योजना से जुड़ चुके हैं। यह आंकड़ा कुल ग्राहकों का 53 फीसदी है।

डीबीटीएल योजना के चलते रविवार को भी शहर की सभी गैस एजेंसियां खुली रहेंगी। आर्डिनेटर अतुल मोटघरे ने बताया जो ग्राहक 15 फरवरी तक कनेक्शन योजना से लिंक नहीं कराएंगे। उनका कनेक्शन ब्लॉक कर दिया जाएगा। इसे देखते हुए रविवार को सभी एजेंसियों को चालू रखने के निर्देश दिए हैं।