27 को पश्चिम रेलवे के जीएम सूद आएंगे
परे जीएम एस.के. सूद 27 फरवरी को रतलाम मंडल का वार्षिक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण चित्तौडगढ़़ से शुरू होने की संभावना है। निरीक्षण के मद्देनजर मंडल में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पीआरओ जितेंद्रकुमार जयंत ने बताया जीएम के साथ अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी भी आएंगे। निरीक्षण सुबह 9.30 बजे शुरू होगा। स्थान फिलहाल तय नहीं हुआ है। जीएम के निरीक्षण की रतलाम स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीनियर ऑफिसरों की निगरानी में स्टेशन परिसर प्लेटफॉर्म पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे कॉलोनियों में डामरीकरण किया जा रहा है। डीआरएम बंगले के समीप कॉलोनी में शनिवार को डामरीकरण किया गया।