पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेज 1 के शेष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असलगुरु कैसे मिलेगा? हम उसे कैसे पहचानेंगे?

{गुरु को ढूंढने की ज़रूरत ही नहीं। असल सवाल यह है कि आप को अपने भीतर जाना होगा। गुरु शॉपिंग की जरूरत नहीं। आप अपने भीतर अपने को पा लेंगे तो गुरु खुद आपको ढूंढ लेगा।

यहभी कहा गुरु सदगुरु ने : जीवन की लय पा ली तो सब पा लिया : भारत।हमारे देश का नाम अदभुत है। से भाव। इसका मतलब है सेंसेशन ऑफ लाइफ। हम जो देखते हैं, स्पर्श करते हैं, स्वाद लेते हैं। यानी राग। राग यानी ट्यून होना, प्रकृति के साथ। यह सब सैट बॉय नेचर होता है। यानी रिदम यानी लय। यदि हम अपने जीवन की लय पा लेते हैं तो सब कुछ आनंदमय हो जाता है।

फ्रैगरेंसऑफ जैस्मिन : इस्तानबुलका एक 60 साल का बिशप एक गुरु से मिलने निकलता है। वह पहाड़ी चढ़ता हुआ एक गुफा में आंख बंद किए बैठे योगी से मिलता है। जब योगी आंख खोलते हैं तो बिशप पूछता है कि ज़िंदगी क्या है? वे कहते हैं ज़िंदगी फ्रैगरेंस ऑफ जैस्मीन है जो स्प्रिंग ब्रीज़ पर तैर रही है। बिशप कहते हैं कि हमारे टीचर ने तो बताया कि ज़िंदगी एक कांटा है। यह आपके नज़रिये पर निर्भर करेगा कि ज़िंदगी क्या है। सदगुरु कहते हैं लेकिन यह सवाल तो 6 या 16 की उम्र में पूछा जाना चाहिए।

भोपालके 40...

52 संदिग्ध, 30 पॉजिटिव मिले : स्वास्थ्यसंचालक (नेशनल डिसीज कंट्रोल, मप्र) डॉ. केएल साहू ने बताया कि भोपाल, इंदौर समेत पूरे प्रदेश में शनिवार को स्वाइन फ्लू के 52 संदिग्ध मरीज मिले। इनमें सबसे ज्यादा 25 संदिग्ध भोपाल 11 इंदौर के हैं। शुक्रवार को आरएमआरसीटी जबलपुर और डीआरडीओ लेबोरेटरी ग्वालियर भेजे गए 37 नमूनों में से 30 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 10 भोपाल, 11 इंदौर, जबलपुर 5, ग्वालियर 3 और उज्जैन का 1 मरीज हैं।

इंदौर: स्वाइन फ्लू से छह की मौत: इंदौरमें दो दिन में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध छह मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें तीन महिलाएं हैं। 28 वर्षीय एक महिला गर्भवती थी। मरने वालों में शाजापुर जिले के दो और खरगोन का एक मरीज शामिल है। खरगोन जिले की एक डेढ़ वर्षीय बच्ची को भी स्वाइन फ्लू की आशंका है।

रतलामजिले में स्वाइन फ्लू के 72 संदिग्ध मरीज : रतलाम| रतलाममें स्वाइन फ्लू के 69 संदिग्ध मरीज मिलने से हडकंप मच गया है। इनमें से दो के स्बाव के नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं। हालांकि अधिकांश कैटेगरी में है। तीन को भर्ती कर लिया है। इनका इलाज किया जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में स्क्रीनिंग के दौरान शुक्रवार को 27 मरीज स्वाइन फ्लू की कैटेगरी के मिले। शनिवार को इनमें 42 और जुड़ गए। दो ही दिन में इनकी संख्या 69 हाे जाने से प्रशासन में खलबली मच गई।

खरगोनमें एक और महिला की मौत : खंडवा | निमाड़में चार साल बाद फिर स्वाइन फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। खरगोन जिले में कसरावद के साटकूर की 28 वर्षीय गर्भवती की मौत के बाद शुक्रवार देर रात स्वाइन फ्लू से एक और महिला की मौत हो गई। नांद्रा की 50 वर्षीय महिला ने इंदौर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच सेंपल जबलपुर भेजे हैं। शव यात्रा में लोग मुंह पर रूमाल बांध कर चले। वहीं शनिवार को खामखेड़ा निवासी एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया स्वाइन फ्लू की आशंका जताई है। इसके अलावा तीन और स्वाइन फ्लू पीड़ित मरीजों का इंदौर में इलाज चल रहा है। बड़वानी में भी एक मरीज में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

एककरोड़ के...

शिकायतमिली थी कि प्राथमिक कृषि सहकारी साख संस्था पतोली में अनुसूचित जाति-जन जाति के लोगों को इस योजना के तहत दी जाने वाली मदद में घोटाला हुआ है। जांच में पाया गया कि पतोली संस्था में गड़बड़ी से शासन को आठ लाख 30 हजार का नुकसान हुआ। जांच में सामने आया कि जिले की 14 प्राथमिक साख सहकारी संस्थाओं में एक करोड़ रुपए से अधिक की गड़बड़ी हुई। सीईओ उमाले ने अकेले हस्ताक्षर किए और चेक गलत होते हुए भी बैंकों ने भुगतान कर दिया, जबकि समिति अध्यक्षों और कार्यपालन अधिकारी के भी हस्ताक्षर होना थे और उसके बैंकों से भुगतान होना चाहिए था।