बड़ावदा के बस स्टैंड पर लगेगी कुर्सियां
नप के साधारण सम्मेलन में 16 प्रस्ताव हुए पास
भास्कर संवाददाता| बड़ावदा
नगर के बस स्टैंड का कायाकल्प होगा। नप ने इसका साधारण सम्मेलन में प्रस्ताव पास किया। सीसी भी होगा। पेवर ब्लॉक लगेंगे। कुर्सियां लगाई जाएंगी। प्रवेश-द्वार भी सही करेंगे। नप अध्यक्ष सुनीता मेहता की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर 1 बजे सम्मेलन हुआ। सीएमओ भारतसिंह परिहार ने बिंदुवार मुद्दे रखे। 16 प्रस्ताव सर्वानुमति से पास किए। वार्ड 2 3 में यू शेप नाली सीसी रोड बनाने की स्वीकृति हुई। वार्ड 4, 13, 14 में सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया। कस्टम क्षेत्र की दुकानें भी बनाई जाएंगी। विधायक जितेंद्र गेहलोत के प्रयास से मुख्यमंत्री विशेष निधि से स्वीकृत 50 लाख रुपए से विभिन्न वार्डों में सीसी तथा यू शेप नालियों के प्रस्ताव पर सहमति बनी। उपाध्यक्ष संजय चावड़ा, अनिल अवस्थी, रमेश परमार, राजेंद्र कुमावत, अनीता लढ्ढा, लालसिंह सिसौदिया, गणपतसिंह मालीवाड़ मौजूद थे।