30 पेटी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
पुलिस ने फाचरिया में एक खेत पर घेराबंदी कर नए वाहन में रखी 30 पेटी शराब जब्त की। एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तीन आरोपी पुलिस को देख भाग निकले।
टीआई अनिल यादव ने बताया शनिवार दोपहर फाचरिया निवासी काना उर्फ कन्हैयालाल पिता रामाजी गुर्जर (55) के खेत पर घेराबंदी की। वहां खड़े नए वाहन में रखी 30 पेटी अवैध शराब जब्त की।
पुलिस ने मौके से काना उर्फ कन्हैयालाल को गिरफ्तार किया। उसके दो बेटे समरथ, बापू एवं धर्मेंद्र पिता रतन पुलिस को देख भाग गए।