पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हड्डियों का जांच शिविर कल

हड्डियों का जांच शिविर कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हड्डियों का जांच शिविर कल

सिटी रिपोर्टर | रतलाम

हड्डियोंके खोखलेपन (ऑस्टियोपोरोसिस) का नि:शुल्क जांच शिविर मित्र निवास रोड स्थित सांवरिया आयुर्वेद पर 23 सितंबर को होगा। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलने वाले शिविर में हड्डी, जोड़, घुटनों, कमर में दर्द, गठियाबाद, फैक्चर से पीड़ित के साथ ऐसे लोग जो ऑस्टियोपोरोसिस से ग्रसित हैं उनका उपचार किया जाएगा। बी.एम.डी. मशीन द्वारा जांच की जाएगी।

स्वास्थ्यशिविर में 400 लोगों ने लिया लाभ

रतलाम| लोकेंद्रटॉकीज चौराहा स्थित चौधरी हॉिस्पटल में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 400 लोगों का इलाज किया गया। मुफ्त दवाइयां भी दी गई। डाॅ . आर.एस. जाट, डॉ. अभय ओहरी, डॉ. पायल तिवारी, डॉ. नेहा परमार, डॉ. आर. खान डॉ. जे. पटेल ने सेवा दी।

माहेश्वरीसमाज का सम्मेलन अक्टूबर में

रतलाम| माहेश्वरीसमाज का अखिल भारतीय परिचय सम्मेलन 8 से 10 अक्टूबर तक इंदौर के दस्तूर गार्डन में होगा। 27वें परिचय सम्मेलन के लिए स्थानीय स्तर पर प्रहलाद मंडोवरा व्यवस्था संभाल रहे हैं।