निगाहें तलाशती रहीं जीवनसाथी
जूनागुजराती लोहार-सुतार पांचाल समाज ने रविवार को विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन किया। बरबड़ हनुमान मंदिर पर हुए सम्मेलन में प्रदेश के 350 से अधिक युवक-युवतियां पहुंचे। सम्मेलन में दिनभर मेल-मिलाप और जीवनसाथी तलाशने का दौर चला।
सांसद दिलीपसिंह भूरिया, विधायक चेतन्य काश्यप ने अन्य अतिथियों के साथ परिचय सम्मेलन पत्रिका प्रयास का विमोचन किया। अध्यक्ष गौरीशंकर पांचाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण धारवा, महासचिव राजेश पांचाल, सचिव अनिल पांचाल ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में मौजूद युवतियां। इनसेट-परिजन भी पत्रिका में रिश्ता तलाशने में जुटे रहे।