पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम जल्द करेंगे संभाग की घोषणा

सीएम जल्द करेंगे संभाग की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमनेरतलाम को संभाग बनाने की पहल की। जनता की भावनाओं का ख्याल रख सीएम शिवराज सिंह चौहान जल्द इसकी घोषणा करेंगे। यह बात रतलाम-झाबुआ क्षेत्र के सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने कही। वे मित्र निवास रोड स्थित रंगोली परिसर में भाजपा के सूरजमल जैन मंडल की मीटिंग में बोल रहे थे। उन्होंने 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कार्यकर्ताओं से घर-घर चलो अभियान में जुटने की अपील की। साथ ही निगम में काबिज भाजपा बोर्ड के कामकाज की तारीफ की। अभियान के जरिए केंद्र, राज्य निगम की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया। मप्र राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने कहा कार्यकर्ता संजीदगी से जिम्मेदारी पूरी करेंगे। उन्होंने लोकसभा-विधानसभा चुनाव में पूरी शिद्दत से पार्टी के लिए काम किया। विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा प्रदेश इकाई के निर्देश पर अमल कर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को केंद्र के 100 दिन के कार्यकाल, राज्य सरकार की उपलब्धियां और निगम के काम पहुंचाएं। ताकि जनता विकास से ताल्लुक रख भाजपा को निकाय चुनाव में जीत दिलाए। महापौर शैलेंद्र डागा, मंडल अध्यक्ष विश्वमोहन लोढ़ा, एमआईसी सदस्य रेखा जौहरी, श्रैणिक जैन, बलवंत सिंह भाटी सहित अन्य मौजूद थे। संचालन मंगल लोढ़ा ने किया। आभार गोविंद चौहान ने माना।

दीनदयाल मंडल की भी मीटिंग

ईदगाहरोड स्थित बंशी संस्कृति परिसर में रविवार को भाजपा के दीनदयाल मंडल की मीटिंग हुई। इसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वरलाल पाटीदार, विधायक काश्यप सहित अन्य वरिष्ठों ने पार्टी की प्रदेश इकाई से मिले निर्देशों पर अमल कर घर-घर चलो अभियान में हिस्सेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल परिहार, राकेश मीणा, नंदकिशोर पंवार सहित पार्षद पदाधिकारी मौजूद थे।