पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्रिवेणी मुक्तिधाम में जन्मे कन्हैया, सांवलिया सेठ मंदिर में विवाह

त्रिवेणी मुक्तिधाम में जन्मे कन्हैया, सांवलिया सेठ मंदिर में विवाह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{श्राद्ध में भागवत की भक्ति, बड़ी संख्या में शामिल हो रहे श्रद्धालु

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

श्राद्धमें भागवत ज्ञान गंगा बह रही है। त्रिवेणी मुक्तिधाम में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना तो करमदी रोड स्थित सांवलिया सेठ मंदिर में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह हुआ। दोनों आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

मुक्तिधाममें गूंजी बधाइयां- त्रिवेणीरोड स्थित मुक्तिधाम की श्रीमद भागवत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। पंडाल में बधाइयां गूंजने लगीं। काला गौरा भैरव समिति की ओर से आयोजित कथा का पं. अशोक उपाध्याय वाचन कर रहे हैं। समिति के सत्यदीप भट्ट ने बताया कथा रोज दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक हो रही है। विश्राम 24 सितंबर को होगा। राजेश चौहान, सत्यनारायण, उमाशंकर पंवार, प्रहलाद बापू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

श्रीकृष्ण-रुक्मिणीविवाह- करमदीरोड स्थित सांवलिया सेठ मंदिर की श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह हुआ। पं. गोविंद कश्यप ने कथा के बारे में विस्तार से बताया। बीच-बीच में भजन पेश किए। सोहनलाल प्रजापति ने बताया कथा रोज दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

जिस घर में भगवान की पूजा नहीं वो श्मशान

रतलाम.जिस घर में भगवान की पूजा नहीं होती वह घर श्मशान के समान है। आदमी प्रणाम के लिए मस्तक को झुका लेता है लेकिन अहंकार को नहीं झुकाता। वह बाहर के मंदिर तक जाता है लेकिन भीतर के मंदिर तक नहीं पहुंच पाता। यह बात भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम में मुक्तिधाम धर्मार्थ समिति की ओर से आयोजित श्रीमदभागवत कथा में पं. दिनेश कृष्ण शास्त्री ने कही। सोमवार को श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह होगा। 23 सितंबर को कथा विश्राम होगा।

करमदी रोड सावरियां सेठ मंदिर में भागवत सुनतीं महिलाएं।