पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराध की नीयत से होस्टल में घुसा, 6 माह कैद

अपराध की नीयत से होस्टल में घुसा, 6 माह कैद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काटजूनगरश्रद्धा हाॅस्पिटल के पास होस्टल में अपराध की नीयत से घुसे एक व्यक्ति को न्यायालय ने छह माह के कारावास की सजा सुनाई। होस्टल कर्मचारियों ने उसे पुलिस के सुपुर्द किया था। अभियोजन के अनुसार 22 मार्च 2012 की शाम होस्टल का दरवाजा खुला था। एक व्यक्ति सफाईकर्मी बनकर अंदर गया और एक छात्र के कमरे की सांकल खोलने की कोशिश की। पड़ोस के कमरे में बैठे वार्डन संजय पिता जगदीशचंद्र परिहार नि. बोदीना ने आवाज लगाई। इसे सुनकर होस्टल के अन्य कमरों से आए तब तक वह भाग गया। वार्डन और छात्रों ने ढूंढा तो ग्राउंड फ्लोर पर होस्टल के सुविधाघर में वह छिपा था। वार्डन ने गौरव बोहरा, सुदीप मजूमदार, रंजीत कटारिया की मदद से उसे पकड़ा। व्यक्ति ने नाम नीलेश पिता रामपाल सौदे निवासी गांधीनगर बताया। प्रबंधन के अनुसार नीलेश होस्टल का कर्मचारी नहीं है। औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज कर और न्यायालय में चालान पेश किया। मजिस्ट्रेट के.एस. मेड़ा ने नीलेश को छह माह कारावास की सजा सुनाते हुए 50 रुपए जुर्माना किया। अभियोजन की ओर से पैरवी एडीपीओ लालसिंह मेड़ा ने की।

युवकसे तलवार जब्त स्टेशनरोड पुलिस ने मोचीपुरा मसजिद के पास से शकील उर्फ मोटू पिता अब्दुल सलाम (34) को गिरफ्तार कर तलवार बरामद की। उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।